पटना ग्रामीण: CM आवास के पास थार चालक ने पुलिस जीप को मारी टक्कर, एक पुलिसकर्मी घायल, थार चालक गिरफ्तार
मुख्यमंत्री आवास के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां थार चालक ने पुलिस जीप में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया जबकि दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। यह घटना रविवार दोपहर करीब 1:00 की बताई जा रही है। वहीं इस हादसे के बाद थार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।