धरमपुरी: बोहरा मस्जिद गली में चोरों ने सुने मकान को बनाया निशाना, सोने की चूड़ियाँ और नकदी चुराई
धरमपुरी में अज्ञात चोरों ने बोहरा मस्जिद के पास गली में एक सुने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया ओर नगदी करीब 10 हजार सहित गोदरेज अलमारी में रखी सोने की चूड़ियो एवं चेन व अंगूठी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। मकान मालिक जूजर बोहरा ने बताया कि वो परिवार के साथ मोहर्रम का त्यौहार मनाने उज्जैन गए हुए थे ।