धरमपुरी: गायत्री मंदिर रोड पर स्थित TI के मकान में घुसा एक सांप, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
गायत्री रोड पर स्थित टी आई के मकान में एक सांप घुस गया जिसे देख हड़कंप मच गया तत्काल पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना देकर सर्प मित्र सुमित सोनी को बुलाया जिन्होंने बताया कि यह सांप ओर टीआई संतोष सिंह यादव के घर के बाहर परिसर में रखे गमलों में पीछे छुपा हुए बैठा था जो काफी फुर्तीला दिखाई दे रहा था जिसकी लंबाई करीब 5 फीट से अधिक थी।