धरमपुरी: धार फाटा में धामण प्रजाति का सांप दिखने से दहशत, सर्प मित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
ग्रामीणों क्षेत्रों में अब सांपों का निकलना आम बात हो गई है। कई बार सांप गलती से घरों या चौराहों में घुस जाते हैं। ऐसा ही एक मामला धार जिले के धरमपुरी के धानी में सामने आया है। जहाँ एक सांप का धार फाटे से देर रात रेस्क्यू किया गया।