धरमपुरी: पुनर्वास में निर्माणाधीन मकान के हौज में मृत गाय मिलने से हड़कंप, गौ भक्तों ने जताई डूबने से मौत की आशंका
नवीन पुनर्वास में निर्माणाधीन मकान में बने हौज मे एक गाय मृत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर बड़ी संख्या में गौ भक्त घटना स्थल पर एकत्रित हो गए ओर देखा कि यहां एक गाय मकान के अंदर बने पानी के हौज में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी इसी आशंका जताई जा रही है कि विचरण के दौरान गाय सुने मकान में घुस गई ओर हौज में गिर गई ओर गिरने से गाय की मौत हो गई ।