कोईलवर: कोइलवर नगर पंचायत सहित बाजारों में ठंड का कहर जारी, सड़कें सुनसान, लोग अलाव के सहारे ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं
पूरे बिहार में शीतलहर और कड़ाके की ठंड का असर लगातार बना हुआ है। इसी क्रम में कोईलवर प्रखंड में शनिवार को सुबह से शाम तक ठंड का कहर जारी रहा। ठंड के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया। शाम करीब 4:30 बजे कोईलवर का अति व्यस्त थाना चौक, जहां आम दोनों में भारी भीड़ रहती है वहां इक डू का लोग ही बाजार में दिखाई दिए। दुकानों और सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।