कोईलवर: मटियारा गांव के बगीचे से 25 लीटर देसी शराब बरामद, कारोबारी को किया गिरफ्तार
गिधा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मटियारा गांव में शनिवार दोपहर 2:00 बजे कार्रवाई करते हुए एक बगीचे से 25 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने शराब कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान मटियारा गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान पिता पुलिस मुनि पासवान के रूप में की गई है।