सैदपुर: वर्चुअल माध्यम से सीएम योगी ने कोटेदारों के लाभांश को 90 से बढ़ाकर 125 रुपये कुंतल किया, हुआ प्रसारण
सैदपुर नगर स्थित तहसील सभागार में सोमवार को अन्नपूर्णा संचालकों और कोटेदारों के लिए अतिरिक्त लाभांश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित कोटेदारों और अन्य लोगों ने देखा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कोटेदारों के लाभांश में बढ़ोतरी की घोषणा की।