अमरिया: अमरिया में गैस की दिक्कत, दो महीने बाद भी सिलेंडर नहीं पहुंचे
अमरिया में गैस की दिक्कत को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। गैस बुकिंग दो महीने से अधिक समय होने के बाद भी गांवों तक सिलेंडर नहीं पहुंच रहे हैं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे परेशान उपभोक्ता तहसील अमरिया पहुंचे और अधिकारियों से शिकायत की ।ग्रामीणों का कहना है कि एजेंसी सिर्फ आश्वासन देती है, लेकिन गैस घर तक नहीं पहुंचती।