पटना ग्रामीण: कंकड़बाग फायरिंग मामले में पटना SSP अवकाश कुमार का बयान, पुलिस ने नहीं की फायरिंग
कंकड़बाग में अपराधियों के द्वारा फायरिंग किए जाने के मामले को लेकर पटना SSP अवकाश कुमार ने मंगलवार रात करीब 8:00 बजे इस बात की जानकारी दी है कि अपराधी फायरिंग करते हुए एक बिल्डिंग में घुस गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया और पुलिस की तरफ से अपराधियों पर कोई फायरिंग नहीं की गई है।