पटना ग्रामीण: मीठापुर यातायात OP का किया गया उद्घाटन, पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने दी जानकारी
पटना ट्रैफिक SP अपराजित लोहान ने मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे नए OP को लेकर जानकारी दी। मौके पर अपराजित लोहन ने बताया कि 10 नए ट्रैफिक OP खोलने का प्रस्ताव था। जिसमें गायघाट, एयरपोर्ट, खगोल और कोतवाली OP का उद्घाटन हो चुका है। जबकि मंगलवार को मीठापुर यातायात OP का उद्घाटन किया गया।