पटना ग्रामीण: महाकुंभ से लौट रही बस जीरो माइल के पास पलटी, आधा दर्जन लोग घायल
जीरो माइल के पास महाकुंभ से लौट रही बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। इस बस में करीब 40 लोग सवार थे। जिसमें से करीब आधे दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।