बरेली: बरेली ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बाजी मारी, ओवरऑल नंबर वन बना बरेली
बरेली ने विकास कार्यों के मूल्यांकन में पूरे प्रदेश में परचम लहराया है। सीएम डैशबोर्ड की जुलाई माह की रैंकिंग में जिले ने विकास कार्यक्रमों में पहला और राजस्व कार्यक्रमों में चौथा स्थान हासिल किया। संयुक्त रैंकिंग में बरेली ओवरऑल नंबर वन रहा।महज़ तीन महीने पहले 14वें पायदान पर रहा बरेली, टीमवर्क और तेज़ रफ्तार विकास कार्यों के दम पर सीधे शीर्ष पर पहुंचा।