बरेली: बरेली से कलियर शरीफ के लिए साबिर पाक का पैदल काफिला हुआ रवाना
बरेली से दरगाह नासिर मियां से 37वां सालाना साबरी झंडा पैदल काफिला रविवार को रवाना हुआ। यह काफिला 23 अगस्त को कलियर शरीफ पहुंचेगा और 24 अगस्त को झंडा कुशाई की रस्म अदा होगी। काफिले में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे, जिन्होंने हाथों में बैनर लेकर भाईचारे, सौहार्द और देशभक्ति का संदेश दिया।