बरेली: तबादला एक्सप्रेस के तहत बरेली में 6 सीओ के बदले गए पद, नए जिम्मेदारियों के साथ मैदान में उतरेंगे अधिकारी
बरेली में रविवार को पुलिस महकमे में अचानक मची हलचल के बीच एसएसपी अनुराग आर्य ने एक झटके में छह सर्किल अधिकारियों के तबादले कर दिए। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सीओ की कुर्सियां बदल गईं और कई अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। एसएसपी का यह कदम कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग में रफ्तार लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।