बरेली: जाट भवन बिलवा में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को जाट महासभा ने दी श्रद्धांजलि
बरेली के जाट महा सभा समिति बरेली की ओर से जाट भवन बिलवा में पूर्व राज्यपाल स्व. चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक की याद में शोक सभा आयोजित हुई। अध्यक्षता चौ. राजेश सिंह मलिक ने की और संचालन चौ. सुरेंद्र सिंह मलिक ने किया। दो मिनट मौन रखकर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उन्हें जाट समुदाय का महान नेता, ईमानदार राजनेता और किसानों का हितैषी बताया।