शाजापुर: कनासिया नाके के समीप मिर्ची से भरा ट्रक पलटा, दो लोग हुए घायल
शाजापुर कनासिया नाके के समीप मिर्ची से भरा ट्रक पलटा, दो लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर से पटना जाते समय मिर्ची से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ड्राइवर और क्लीनर घायल हो गया। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों का उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।