Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
Aap
newsexpressbst
Basti, Basti
| Nov 20, 2026
MORE NEWS
आज द ग्रैंड भव्या पैलेस में वरिष्ठ पत्रकार आदरणीय श्री जगबीर सिंह जी के सुपुत्र सनम सिंह के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मांगलिक अवसर पर नवविवाहित जोड़े को अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि नवदंपति का जीवन प्रेम, विश्वास, सुख-समृद्धि और खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे। नवजीवन की अनंत मंगलकामनाएं। 💐🙏
Basti, Basti | Nov 20, 2026
वरासत दर्ज कराने के नाम पर हल्का लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, प्रधान संगठन ने एसडीएम से की शिकायत कई बार ऑनलाइन आवेदन के बावजूद नहीं हुआ वरासत का कार्य, शिकायतकर्ता ने लगाया वर्षों पुराने मामले में धन उगाही का दबाव बनाने का आरोप बस्ती। बस्ती सदर तहसील क्षेत्र में विरासत दर्ज कराने के नाम पर हल्का लेखपाल द्वारा कथित रूप से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अखिल भारतीय प्रधान संगठन की ब्लॉक इकाई बस्ती सदर के अध्यक्ष विष्णु भास्कर उर्फ प्रिंस शुक्ल ने उपजिलाधिकारी बस्ती सदर को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच कराने और संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, शिकायतकर्ता के रिश्तेदार राधेश्याम त्रिपाठी एवं धनश्याम त्रिपाठी पुत्रगण विश्वनाथ त्रिपाठी का मकान संख्या 827, गाटा संख्या 177, मौजा रामनगर गांधीनगर, पोस्ट गांधी नगर तथा हवेली परगना बस्ती पूर्व, तहसील एवं जिला बस्ती में स्थित है। उक्त मकान की वरासत दर्ज कराने के लिए हल्का लेखपाल अरविंद यादव से कई बार मुलाकात की गई। इसके अतिरिक्त दो बार ऑनलाइन आवेदन भी किया गया। आरोप है कि पहली बार लेखपाल द्वारा आवेदन में त्रुटि बताकर दोबारा ऑनलाइन आवेदन कराया गया। दोबारा आवेदन करने के बाद भी वरासत का कार्य नहीं किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद लेखपाल द्वारा कथित रूप से घूस की मांग की जाने लगी। पैसा नहीं देने पर कई वर्ष पुराने मामले में विवाद बताकर तहसीलदार न्यायालय में मुकदमा दाखिल कर दिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि दोनों भाइयों के बीच किसी प्रकार का आपसी विवाद नहीं है, इसके बावजूद वरासत का कार्य लंबित रखा गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पैसे नहीं देने पर लगातार परेशान करने और मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। प्रधान संगठन के अध्यक्ष विष्णु भास्कर उर्फ प्रिंस शुक्ल ने उपजिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर हल्का लेखपाल के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार की वरासत दर्ज कराने की मांग की है। इस शिकायत की प्रतिलिपि उत्तर प्रदेश शासन, मंडलायुक्त बस्ती एवं जिलाधिकारी बस्ती को भी भेजी गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच कराता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।
Basti, Basti | Nov 20, 2026
जिला पंचायत में मनमानी का आरोप, निर्वाचित सदस्यों ने आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से पारित विकास कार्यों को बदलने और मनमाने तरीके से टेंडर कराने का आरोप, प्रशासक एवं एएमए की भूमिका पर उठाए सवाल बस्ती। संत कबीर नगर जिला पंचायत में विकास कार्यों के चयन और टेंडर प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों ने जिला पंचायत प्रशासक एवं अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) पर मनमानी करने, बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को बदलने तथा अपनी मर्जी से विकास कार्यों का चयन कर टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में सदस्यों ने 19 नवंबर 2026 को मंडलायुक्त बस्ती मंडल को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायती पत्र में निर्वाचित सदस्यों ने कहा है कि जिला पंचायत की सामान्य बैठक अप्रैल माह में हुई थी। उस समय जिला पंचायत पूरी तरह गठित थी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इसमें सदस्यों की ओर से प्रस्तुत प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई थी। लेकिन आरोप है कि 28 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित निविदा सूचना में बोर्ड की बैठक में पारित कई विकास कार्यों को शामिल नहीं किया गया। सदस्यों का आरोप है कि जिला पंचायत प्रशासक एवं अपर मुख्य अधिकारी ने मनमाने तरीके से कार्ययोजना में बदलाव करते हुए अपनी पसंद के कार्यों को शामिल कर टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ा दी। इससे निर्वाचित सदस्यों के अधिकारों और बोर्ड की सामूहिक निर्णय प्रक्रिया की अनदेखी हुई है। सदस्यों ने सवाल उठाया है कि जब बोर्ड की बैठक में विकास कार्य सर्वसम्मति से स्वीकृत किए गए थे तो उन्हें बदलने का अधिकार किस आधार पर इस्तेमाल किया गया? यदि कार्ययोजना में परिवर्तन किया गया है तो उसके लिए सक्षम स्तर से अनुमति और संबंधित प्रस्तावों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराई जानी चाहिए। शिकायती पत्र में जिला पंचायत सदस्यों ने बोर्ड की बैठक का भत्ता भी निर्गत नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने मांग की है कि निर्वाचित सदस्यों का लंबित बैठक भत्ता तत्काल जारी किया जाए। इसके अतिरिक्त शासन की ओर से गड्ढामुक्ति अभियान के तहत जिला पंचायत की सड़कों के साथ अन्य विभागों की सड़कों पर भी कार्य कराए जाने की जानकारी का हवाला देते हुए सदस्यों ने संबंधित विभागों से पत्राचार और प्राप्त जवाबों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि अन्य विभागों की सड़कों के संबंध में पत्र भेजे गए हैं तो उनके जवाब भी उपलब्ध कराए जाएं, जिससे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। सदस्यों ने मंडलायुक्त से अनुरोध किया है कि वह जनप्रतिनिधियों के सम्मान और अधिकारों को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराएं। उनका कहना है कि वे जनता के बीच से सामान्य चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से निर्वाचित होकर आए हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के प्रति जवाबदेह हैं। ऐसे में विकास कार्यों के चयन में उनकी भागीदारी और उनके प्रस्तावों का सम्मान सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। अब देखना होगा कि मंडलायुक्त स्तर से इस शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है और जिला पंचायत में विकास कार्यों के चयन एवं टेंडर प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों का क्या जवाब सामने आता है। इस अवसर पर इंद्रावती चौधरी, शैलेंद्र कुमार यादव, राम सुरेश चौरसिया, अख्तर हुसैन ,मनोज कुमार यादव, सोना देवी, जावेद ,जय हिंद, कुसुम राम सिंह यादव, जानकी देवी सहित अन्य जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
Basti, Basti | Nov 20, 2026
*बस्ती: आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने की विकास कार्यों की समीक्षा, बोले - लापरवाही बर्दाश्त नहीं, काम समय पर और गुणवत्तापूर्ण हो* बस्ती, 19 नवंबर 2026* आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त *वैभव श्रीवास्तव* की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के विभिन्न जनपदों में संचालित विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। मंडलायुक्त ने विभागवार विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीरता बरतें तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा कराएं। विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, उनमें विशेष प्रयास कर कार्य की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण के माध्यम से कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, भौतिक प्रगति, वित्तीय प्रगति तथा कार्य पूर्ण होने की निर्धारित समयसीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं तथा गुणवत्ता की जांच समय-समय पर सुनिश्चित की जाए। निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के निर्माण में *किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।* संबंधित अधिकारी निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण करें तथा कार्य में आने वाली बाधाओं का तत्काल समाधान कराएं। जिन परियोजनाओं में विभिन्न विभागों के स्तर पर समन्वय की आवश्यकता है, उनमें आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य को आगे बढ़ाया जाए, ताकि परियोजनाएं समय से पूर्ण हो सकें। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का उपयोग जनसामान्य के हित में सुनिश्चित किया जाए तथा अधूरी परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की प्रगति में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त *निर्मल कुमार द्विवेदी* ने व निर्माण कार्य का संचालन उप निदेशक अर्थ एवं संख्या *पूनम* ने किया। बैठक में जिलाधिकारी बस्ती *कृत्तिका ज्योत्स्ना*, जिलाधिकारी संतकबीर नगर *अनुज मलिक*, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर *गौरव सिंह सोगरवाल*, मुख्य विकास अधिकारी *सार्थक अग्रवाल*, संतकबीर नगर के *जयकेश त्रिपाठी*, सिद्धार्थनगर के *बलराम सिंह*, जिला कार्यक्रम अधिकारी *राजेश कुमार*, पर्यटन अधिकारी *विकास नारायण*, वरिष्ठ सहायक *सुहैल अहमद* तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण व विभिन्न विभागों के मंडलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव जी ने आज की बैठक में एकदम साफ संदेश दे दिया है कि अब विकास कार्य सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखने चाहिए। बस्ती मंडल में करोड़ों की परियोजनाएं चल रही हैं, अगर वो समय पर पूरी होंगी तो इसका सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा। अधिकारी अगर हर हफ्ते मौके पर जाकर जांच करेंगे, तो न घटिया सामग्री लगेगी और न ही काम लटकेगा। उम्मीद है इस सख्ती का असर जल्द ही सड़कों, भवनों और योजनाओं में देखने को मिलेगा। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 19, 2026
*संतकबीर नगर: जिला पंचायत सदस्यों का फूटा गुस्सा, आयुक्त को पत्र देकर प्रशासक व AMA पर लगाया मनमानी का आरोप* *जनपद संतकबीर नगर, 19 नवंबर 2026* जिला पंचायत संतकबीर नगर के विभिन्न वार्डों से निर्वाचित 18 जिला पंचायत सदस्यों ने आयुक्त महोदय, बस्ती मंडल को सामूहिक शिकायती पत्र देकर जिला पंचायत प्रशासक एवं अपर मुख्य अधिकारी (AMA) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सदस्यों का कहना है कि उन्हें अनदेखा कर मनमाने ढंग से विकास कार्यों का चयन किया जा रहा है। पत्र में सदस्यों ने कहा है कि जिला पंचायत का सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया किसी कारण नहीं हो पाई, इस कारण अध्यक्ष जिला पंचायत का पद नाम प्रशासक करते हुए 6 माह के लिए बढ़ा दिया गया, लेकिन जिला पंचायत सदस्य के संबंध में अभी कोई आदेश नहीं हुआ, इनकी यथास्थिति यथावत बनी हुई है। *सदस्यों के 3 बड़े आरोप -* *1. बोर्ड में पारित प्रस्ताव को बदला गया:* सदस्यों के अनुसार, जिला पंचायत की सामान्य बैठक अप्रैल माह में की गई थी, जिस समय जिला पंचायत पूर्ण रूप से गठित था। उस बैठक में कार्ययोजना का प्रस्ताव वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से पारित हुआ, उसमें हम लोगों के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई थी। लेकिन दिनांक 28/10/2026 में प्रकाशित निविदा सूचना में उक्त कार्यों को सम्मिलित नहीं किया गया। आरोप है कि प्रशासक एवं AMA ने अपनी मनमानी से एक ही विधानसभा में कार्यों को प्रस्तावित कर निविदा मान ली। सदस्यों ने सवाल उठाया है कि पंचायती राज अधिनियम को ताक पर रखकर अप्रैल की सामान्य बैठक में सम्मिलित कार्य योजना में से चयनित न करके अपने मनमानी तरीके से योजना सम्मिलित करके निविदा मान ली गई, तो किस निर्णय के अधीन स्वीकृत कार्ययोजना को परिवर्तित कर एक ही विधानसभा में निर्माण कार्य की निविदा मांगी गई, इसे स्पष्ट किया जाए। सदस्यों का कहना है कि कार्ययोजना को परिवर्तित / परिवर्धन करने का कार्य केवल पंचायत में निहित है, तो किस अधिकार से प्रशासक ने परिवर्तित किया? क्या उक्त समय में माननीय सदस्य के प्रस्तावों को पृथक कर दिया गया और जिलाधिकारी को भ्रमित करके नवीन कार्ययोजना तैयार कर भ्रमित कर लिया गया? इससे यही स्पष्ट होता है कि नवीन कार्य योजना तैयार कर ली गई। सदस्यों ने मांग की है कि मांगी गई निविदा में किस सदस्यों का प्रस्ताव है, स्पष्ट किया जाए एवं प्रस्ताव की प्रमाणित प्रति भी प्रस्तुत की जाए। अन्यथा ये समझा जाएगा कि सामान्य बैठक में पारित कार्ययोजना को परिवर्तित कर दिया गया है तथा उक्त अधिकारियों को गुमराह कर स्वीकृति प्राप्त करके कार्यवाही की गई। इस बिन्दु को गंभीरता से जांच कर कार्यवाही करने का कष्ट करें। *2. बैठक भत्ता नहीं मिला:* सभी निर्वाचित सदस्यों के बोर्ड की बैठक में जिला पंचायत सदस्य का बैठक भत्ता निर्गत नहीं हुआ है, उसे निर्गत किया जाए। *3. गड्ढा मुक्त प्रकरण में अन्य विभागों की सड़कें:* सदस्यों ने कहा है कि जानकारी में ये भी है कि शासन के द्वारा गड्ढा मुक्त के प्रकरण में जिला पंचायतों की सड़कों के अतिरिक्त अन्य विभागों की सड़कें भी ली जाती हैं। क्या जिला पंचायत ने अन्य विभागों की सड़कें प्राप्त करने के लिए कोई पत्र भेजा है? अगर भेजा है, तो उसके सापेक्ष में उन विभागों द्वारा कोई उत्तर पत्र आया है, अगर आया हो तो वह भी अवगत कराने का कष्ट करें और उन पत्रों को जिला पंचायत से प्राप्त करके ही निष्पक्ष जांच हो पाएगी। *आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार:* पत्र में सदस्यों ने लिखा है कि हम लोग भी सम्मानित जनप्रतिनिधि हैं। सामान्य चुनाव से निर्वाचित होते हैं, और हम सभी का अपने-अपने क्षेत्र में सम्मान है। उक्त सम्मान को यथास्थिति बरकरार रखते हुए उल्लिखित बिन्दुओं पर निष्पक्ष जांच कर हम लोगों की प्रतिष्ठा एवं जननिवासियों के प्रति निष्ठा बनाए रखने की कृपा करें, जिससे पुनः निर्वाचन में जननिवासियों में अपनी-अपनी बातों एवं समस्याओं के निवारण हेतु एक उदाहरण प्रस्तुत कर सकें। अंत में सदस्यों ने कहा है कि हम लोगों की प्रतिष्ठा, सम्मान एवं पुनः निर्वाचन हेतु एक शक्तिशाली व्यक्तित्व के रूप में उभरकर सामना कर सकें, ये तभी संभव होगा जब आपके द्वारा निष्पक्ष जांच का न्याय मिल सके। इसके लिए हम लोग आभारी रहेंगे। पत्र की प्रतिलिपि माननीय मंत्री पंचायती राज विभाग, प्रमुख सचिव पंचायती राज, जिला पंचायत प्रशासक, अधीक्षण अभियंता जिला पंचायत अनुश्रवण कोष्ठक, जिलाधिकारी संतकबीर नगर एवं अपर मुख्य अधिकारी को भी भेजी गई है। ये पंचायत की असली लड़ाई है। गांव के लोग अपने जिला पंचायत सदस्य को इसलिए चुनते हैं कि वो उनके वार्ड का काम कराए, उनकी सड़क, नाली, खड़ंजा बनवाए। लेकिन अगर बोर्ड में पारित प्रस्ताव ही बदल दिया जाएगा और निविदा सिर्फ एक ही विधानसभा में चली जाएगी, तो बाकी वार्ड के लोगों के साथ तो अन्याय ही होगा ना? अब सवाल ये है कि क्या सच में कार्ययोजना बदली गई है, या फिर कोई तकनीकी कारण है? इसका जवाब तो जांच के बाद ही सामने आएगा। लेकिन इतने सारे निर्वाचित सदस्यों का एक साथ आयुक्त के पास जाना, ये बताता है कि अंदर ही अंदर नाराजगी बहुत बढ़ गई है। उम्मीद है आयुक्त महोदय इस पर निष्पक्ष जांच कराएंगे, ताकि जो काम बोर्ड ने पास किया था, वही काम जमीन पर उतरे और हर वार्ड को उसका हक मिले। लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि की अनदेखी, जनता की अनदेखी के बराबर है। संवाददाता हरी ओम प्रकाश . राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 19, 2026
*बिहरा: औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यशाला, यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम* *जनपद बस्ती / बिहरा, 19 नवंबर 2026* पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत तथा क्षेत्राधिकारी यातायात कुलदीप यादव के निकट पर्यवेक्षण में, यातायात माह के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 19.11.2026 को औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा, बस्ती में यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की विस्तृत जानकारी दी। बच्चों को संबोधित करते हुए *कुलदीप त्रिपाठी* ने निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर विशेष जोर दिया: *1. अल्पवयस्क वाहन चालन पर रोक:* 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया या चारपहिया वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई। *2. हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग:* दोपहिया वाहन चलाते समय चालक व पीछे बैठने वाले दोनों के लिए मानक (ISI मार्क) हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता बताई गई। *3. यातायात संकेतों व नियमों का पालन:* ट्रैफिक सिग्नल (लाल, पीली व हरी बत्ती), जेब्रा क्रॉसिंग, निर्धारित गति सीमा तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन या ईयरफोन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया गया। *4. गुड सेमेरिटन (नेक आदमी) योजना:* सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की बिना किसी भय के तत्काल मदद करने और गोल्डन आवर में अस्पताल पहुँचाने के महत्व को समझाया गया। अंत में, *यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी* द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का स्वयं पालन करने तथा अपने अभिभावकों, परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम की सबसे बड़ी बात ये रही कि *यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी जी* ने बच्चों से किताबी भाषा में नहीं, बल्कि बिल्कुल अपनेपन से बात की। उन्होंने बच्चों को समझाया कि हेलमेट बोझ नहीं, बल्कि जीवन रक्षक है। अगर आज का बच्चा जागरूक होगा, तो कल का पूरा परिवार सुरक्षित होगा। बस्ती यातायात पुलिस का ये प्रयास सच में सराहनीय है, कि वो स्कूल-स्कूल जाकर बच्चों को जागरूक कर रही है। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 19, 2026
*बस्ती: सिंचाई बंधु की बैठक में किसानों के लिए बड़ा फैसला, उपाध्यक्ष गजेन्द्रमणि त्रिपाठी बोले - रबी में खाद, बीज और पानी की कोई कमी नहीं होनी चाहिए*बस्ती, 19 नवंबर 2026* जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक विकास भवन सभागार में उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु *गजेन्द्रमणि त्रिपाठी* की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने साफ कहा कि रबी की फसल हेतु किसानों को सिंचाई जल, खाद व बीज आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जाए। शासन की मंशा है कि किसानों की आय में उच्चतर वृद्धि हो। इसके लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से गुणवत्तापरक बीज, उर्वरक, कृषि यंत्र, सिंचाई जल, कीटनाशक सहित अन्य समुचित संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने पूर्व बैठक की कार्यवृति पर चर्चा के क्रम में नलकूप खण्ड के एई से उपलब्ध कराये गये नहरों के रोस्टर, माइनरों एवं रजवाहों पर कराये जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक का संचालन कर रहे सहायक अभियन्ता, सरयू नहर खण्ड-4, *अजय कुमार* ने बताया कि सभी माइनरों एवं 11 रजवाहों पर कार्य संचालित है। जनपद गोण्डा खण्ड पर किमी0 0.00 से 700 मीटर तक कार्य की रूपरेखा बनायी गयी है। सहायक अभियन्ता नलकूप *राजेन्द्र प्रसाद* ने बताया कि जनपद में *668 नलकूप* स्थापित हैं। वर्तमान में कोई भी नलकूप यांत्रिक अथवा विद्युत दोष से बंद नहीं है। *32 मोटर* नलकूपों हेतु पहले से ही रिजर्व रखे गये हैं, जिससे कि स्थापित नलकूपों के खराब हुए मोटरों को तात्कालिक रूप से बदला जा सके। उपाध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि तीन दिवस में आदर्श नलकूपों की सूची बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अवश्य उपलब्ध कराई जाए। लघु सिंचाई से उपस्थित प्रतिनिधि ने बताया कि *7200 निःशुल्क बोरिंग* के लक्ष्य के सापेक्ष वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक *3045 निःशुल्क बोरिंग* करा दी गयी है। इसके अलावा 3050 का चयन हो चुका है। इसकी कार्यवाही संचालित है। एडीएओ कृषि *अम्बिकेश प्रताप सिंह* ने बताया कि जनपद में *25063 मीट्रिक टन यूरिया, 6403 मीट्रिक टन डीएपी, 7500 मीट्रिक टन एनपी तथा 22663 मीट्रिक टन एसएसपी* प्राप्त हुआ है, जिसका वितरण समितियों के माध्यम से कृषकों को किया जा रहा है। पशुपालन विभाग से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी *डा0 अरूण कुमार गुप्ता* ने बताया कि कृषकों के लिए नन्द बाबा गोसंवर्धन योजना, मुख्यमंत्री गोसंवर्धन योजना, मिनी नंदनी पशुपालन योजना तथा पशु टीकाकरण विभाग द्वारा संचालित है। योजनाओं का लाभ किसानों को पात्रता के आधार पर चयनित कर दिया जा रहा है। बैठक में विधायक प्रतिनिधि हर्रैया *सरोज मिश्र*, कप्तानगंज *गुलाब चन्द सोनकर*, सदर *मो0 सलीम*, रूधौली प्रतिनिधि *कुलदीप मौर्या* तथा विभागीय *राजकुमार गौड़, संजय दीपक, सुजीत गुप्ता, नरेन्द्र कुमार, अभिषेक दूबे, आदित्य कुमार, दुर्गेश श्रीवास्तव, वीर बहादुर सिंह* सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस बार की बैठक किसानों के लिए सच में राहत वाली रही। अक्सर किसान शिकायत करते हैं कि बुवाई के समय खाद नहीं मिलती, नलकूप खराब पड़ा रहता है, नहर में पानी नहीं आता। लेकिन इस बार उपाध्यक्ष गजेन्द्रमणि त्रिपाठी जी ने अधिकारियों से एक-एक बिंदु पर जवाब लिया है - 668 में से एक भी नलकूप बंद नहीं है, 32 मोटर रिजर्व में हैं, खाद का इतना बड़ा स्टॉक आया है। ये आंकड़े अगर जमीन पर भी ऐसे ही दिखे, तो रबी की फसल इस बार किसानों के लिए मुनाफे वाली होगी। अब जरूरत बस इतनी है कि जो बातें बैठक में कही गईं, वो समिति और दुकान तक भी वैसी ही पहुंचें, ताकि किसान को खाद के लिए लाइन न लगानी पड़े और न ही बोरिंग के लिए चक्कर काटने पड़ें। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौशल का भारत
Basti, Basti | Nov 19, 2026
बस्ती: बीमा योजनाएं बनीं जरूरतमंद परिवारों का सहारा, तीन लाभार्थियों को मिले दो-दो लाख रुपये के चेक, बैंक अधिकारियों ने योजनाओं के प्रति किया जागरूक...... #everyonefollowers #nonfollowers #facebookpost #trendingpost #viralpost
Basti, Basti | Nov 19, 2026