तरबगंज: युवती की संदिग्ध मौत,युवती की मां ने जमीन विवाद को लेकर पुत्री की पिटाई का लगाया आरोप, नवाबगंज के चक रसूल की घटना
नवाबगंज थानाक्षेत्र के चौबेपुर चकरसूल निवासिनी मालती देवी उम्र 19 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गयी।मृतका की मां ने मौत का कारण जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट बताया है। मां के अनुसार शनिवार को जब वो घर पर नहीं थी।गांव के चार लोगों ने जमीन विवाद में पुत्री की पिटाई कर दी अयोध्या मेडिकल कालेज में उसकी मौत हो गयी।एसएचओ मनोज राय ने शव को पीएम को भेजने की बात कही