तरबगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान हुई मौत। मृतक की मां ने चार लोगों पर मारने पीटने का लगाया आरोप
चकरसूल गांव की मालती देवी उम्र 19 वर्ष की शनिवार शाम को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।मृतक की मां ने बताया कि शाम को वह घर से बाहर थी।घर पर उनकी लड़की मालती छोटी लड़की शिवांगी 7 वर्ष थी जमीन के विवाद को लेकर गांव के केवल यादव,उनकी पत्नी शोभा व पुत्रियां आरती सुमन आए और गली देने लगे मना करने पर लाठी डंडों से मारा पीटा। मालती का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।