मंझनपुर: जिला अस्पताल में भर्ती रेप पीड़िता से मिलेगा सपा का प्रतिनिधि मंडल, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आएगी टीम
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से रेप हुआ था। निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने किशोरी से रेप किया था। वहीं 13 जून यानी आज रेप पीड़िता से मिलने सपा का प्रतिनिधि मंडल आएगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर टीम आएगी। रेप पीड़िता का न्यूड फोटो एवं वीडियो वायरल हुआ था। रेप पीड़िता से बातचीत करने के बाद जांच रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय भेजी जाएगी।