मंझनपुर: ऑन ड्यूटी दरोगा पर कातिलाना हमले के आरोपित की जमानत खारिज, मंझनपुर में जिला जज ने सुनवाई के बाद किया खारिज
ऑन ड्यूटी दरोगा पर कातिलाना हमला करने वाले आरोपित की जमानत अर्जी जिला जज अनुपम कुमार ने बुधवार को सुनवाई के बाद खारिज दी है। पखवारेभर पहले कोर्रो गांव के पास दरोगा पर हमला किया गया था। 28 मई की शाम मंझनपुर कोतवाली में तैनात एसआई कोर्रो रोड पर वाहन की चेकिंग करने जा रहे थे तभी अभद्रता करने के बाद हमला हुआ था।