मंझनपुर: मंझनपुर में डीएम ने निर्माणाधीन परियोजनाओ की विस्तृत समीक्षा कर निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में सीएमआईएस पोर्टल के अनुसार निर्माणाधीन परियोजनाओ की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण कराया जाय।