मंझनपुर: साईबर सेल पुलिस ने पीड़िता के खाते से गायब हुए एक लाख रुपए करवाया वापस, मंझनपुर में एसपी को पति ने किया धन्यवाद
नवम्बर 2023 में मंझनपुर थाने में मंझनपुर की रहने वाली पीड़िता ज्येषिका केसरवानी ने बताया था कि उसके बैंक खाते में छेड़छाड़ कर एक लाख रुपए ट्रांसफर किया गया है।साईबर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर साईबर पुलिस द्वारा पीड़िता की रकम बुधवार को वापस करवा दिया गया है।पीड़िता के पति अंकुर केसरवानी ने मंझनपुर एसपी ऑफिस जाकर कौशाम्बी पुलिस का धन्यवाद किया है।