विदिशा नगर: समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु गेहूं, चना, मसूर, सरसों के पंजीयन का कल अंतिम दिन, कलेक्टर ने किसानों से पंजीयन की अपील की
समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना, सरसों के पंजीयन की अंतिम तिथि रविवार 10 मार्च नियत की गई है। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि जिले में अब तक फसल वार किसानों द्वारा कराए गए पंजीयन गेहूं के लिए 61073, चना के लिए 24731, मसूर के लिए 26170 तथा सरसों के लिए 6847 कृषकों के द्वारा पंजीयन कराया जा चुका है। कलेक्टर ने सभी किसानों से पंजीयन कराने की अपील की।