विदिशा नगर: शनिवार को कोतवाली पुलिस ने बरईपुरा और उसके आसपास के क्षेत्र से सड़क पर खुलेआम शराब पी रहे 4 युवको को पकडा,कराया मेडिकल
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सड़क पर खुलेआम शराब पीने की शिकायत सामने आई थी। उसी को लेकर कोतवाली पुलिस द्वारा गश्ती के दौरान शनिवार शाम को बरईपुरा और उसके आसपास के क्षेत्र से चार युवकों को खुलेआम सड़क पर शराब पीने के चलते पड़ा। जिला अस्पताल में मेडिकल करा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।