लखीसराय: रामनवमी त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में, एसपी ने कार्यालय में दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में गुरुवार के संध्या 4:05 पर रामनवमी त्योहार को लेकर लखीसराय एसपी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया गया कि रामनवमी त्योहार को लेकर शहर एवं जिले के सीमावर्ती एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रामनवमी त्योहार के दिन डीजे बजाने पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा।