कुंडा: जेठवारा: डगमगबीर बाबा के पास से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जेठवारा पुलिस ने बुधवार दोपहर 2 बजे डगमगबीर बाबा, नारायणपुर के पास से वांछित अभियुक्त रोहित पाण्डेय उर्फ हलचल पाण्डेय को गिरफ्तार किया। सुल्तानपुर निवासी 23 वर्षीय आरोपी पर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास, अपहरण और पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। उपनिरीक्षक विनोद सिंह यादव की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।