अकलतरा: बरगवां से आरोपी युवक को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म
थाना क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि 15 अक्टूबर की शाम साढ़े 5 बजे को उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस ने बरगंवा से नाबालिग लड़की को बरामद कर शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी अभिनव सिंह को गिरफ्तार करके 22 अक्टूबर को उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।