पुलिस के अनुसार, आज सोमवार की सुबह अकलतरा रेलवे स्टेशन से जानकारी मिली कि कोई व्यक्ति ट्रेन की चेपेट में आ गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि व्यक्ति कई हिस्सों में कट चुका था और उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव का सोमवार की दोपहर में पोस्टमार्टम कराया गया है। इधर, व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है।