अकलतरा: कलेक्टर ने अकलतरा क्षेत्र की निर्माणाधीन लाइब्रेरी व मधुवा और कोटमीसोनार में निर्माणाधीन खेल मैदान का किया निरीक्षण
कलेक्टर आकाश छिकारा ने अकलतरा ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर कार्याें का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अकलतरा की निर्माणाधीन लाइब्रेरी, मधुवा व कोटमीसोनार में निर्माणाधीन खेल मैदान व पोड़ीदल्हा ग्राम पंचायत में राशन कार्ड ई-केवाईसी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन लाइब्रेरी के प्रगति निर्माण कार्य का जायजा लिया।