अकलतरा: अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के 19 गांवों के किसान गेल इंडिया कम्पनी की मनमानी से परेशान, मुआवजे की मांग लेकर भटक रहे
अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के 19 गांवों के किसान, गेल इंडिया कम्पनी की मनमानी से परेशान हैं। पिछले 1 साल से सैकड़ों किसान मुआवजा के लिए भटक रहे हैं, वहीं गेल इंडिया कंपनी ने किसानों के खेतों में मनमाने तरीके से पाइप बिछा दी है। कुछ किसानों को दबाव बनाकर जबरन अपने तरीके से मुआवजा राशि दे दी है, जिससे किसानों में सही मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोश है।