अकलतरा: लटिया की क्रेशर खदान से 40 लीटर डीजल की चोरी करने वाले 2 आरोपी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया, 40 लीटर डीजल जब्त
पुलिस के मुताबिक, नैला के राहुल गोयल ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके लटिया के क्रेशर खदान से काम करने वाले अरुण यादव, लखन साहू दोनों 20 अक्टूबर की सुबह 9 बजे 40 लीटर डीजल की चोरी करके ले जा रहे थे, जिन्हें चिल्लाने पर भाग गए थे। पुलिस ने डीजल की चोरी करने वाले आरोपी लखन साहू, अरुण यादव को लटिया से 40 लीटर डीजल को जब्त किया।