अकलतरा: मुरलीडीह गांव में करवा चौथ के दिन महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया
परिजन ने बताया कि मुरलीडीह गांव के सत्यनारायण कोसरे से रोगदा गांव की धनेश्वरी की शादी हुई थी, लेकिन उसका पति शराब पीकर उसे मारपीट करता था। इसके चलते महिला को मायके ले जाया गया था, जिसके बाद स्टाम्प में लिखा-पढ़ी के बाद महिला को वापस ससुराल मुरलीडीह गांव भेजा था। इस दौरान आज रविवार को करवा चौथ के दिन महिला की संदिग्ध मौत हो गई है।