बहराइच: पुलिस लाइन के पास बाइक सवार को गुब्बारे में ईट भरकर अज्ञात ने मारा,युवक हुआ घायल
कोतवाली देहात के पुलिस लाइन के पास बाइक सवार युवक बहराइच से वापस घर की तरफ जा रहा था। जैसे ही पुलिस लाइन के पास पहुंचा। तभी किसी अज्ञात ने गुब्बारे में ईट भरकर फेक कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह बाइक से था। तभी किसी अज्ञात ने गुब्बारे में ईट भरकर मारा है।