बहराइच: भगरहिया में सियार के हमले में युवक घायल, खुले में शौच को जाने के दौरान हुई घटना
खुले में खेत में शौच को गए युवक पर पागल सियार ने हमला कर घायल कर दिया। सियार को खदेड़ने में युवक को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घायल युवक को परिजनों ने आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाली के भगरहिया गांव निवासी 30 वर्षीय मयंकर यादव पुत्र ननकू खेत में शौच को गए थे। इसी दौरान उन पर सियार ने हमला कर घायल कर दिया। अस्पताल में इलाज जारी हैं