बहराइच: मझाव इलाके में खेल रहे बालक को लगा करंट, गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी
मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मझाव इलाके में खेलते समय बालक करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह घायल हो गया। बालक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बालक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि बालक मा के साथ आया था। तभी करंट लग गया।