बहराइच: जमोग के पास दो बाइकों की हुई टक्कर, हादसे में बाइक सवार तीन लोग हुए घायल
जिले के जमोग के पास दो बाइको की टक्कर हो गई। जिसमे तीन लोग घायल हो गए। तीनो को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे 108 की मदद से बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत स्थिर बनी हुई है।