संभल: संभल में सड़क पर नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कसा शिकंजा, 80 चालान कर ₹2.5 लाख का जुर्माना
संभल में सड़क पर नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने ऐसा शिकंजा कसा है कि वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। संकरी गलियों में ट्रक खड़े करके रास्ता रोकने से लेकर बिना परमिट नियमों के बस चलाने और बिना हेलमेट सीट बेल्ट के वाहन दौड़ाने वालों तक पर कार्रवाई की गई है। दो दिन की कार्रवाई में करीब 70 से 80 चालान किए गए हैं। कई वाहनों को सीज किया गया