बालाघाट: दिन दहाड़े मंदिर में चोरों का धावा, भगवान सहस्त्रबाहु मंदिर से तीन चांदी के मुकुट चोरी
बालाघाट नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 33 गायखुरी स्थित वैनगंगा नदी तट पर बने भगवान सहस्त्रबाहु मंदिर में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर भगवान के तीन चांदी के मुकुट पार कर दिए, जिससे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थल का निरीक्षण क