कौशांबी: रामलीला के दौरान विवाद, कमेटी अध्यक्ष से मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप!
📍 सराय अकिल थाना क्षेत्र के भगवापुर गांव का मामला
कौशांबी के भगवापुर गांव में 22 नवंबर की घटना को लेकर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बृजेंद्र नारायण मिश्र ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित के मुताबिक, 22 नवंबर की रात गांव में रामलीला का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने रामलीला स्थल पर पहुंचकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, आरोपी उनके घर तक पहुंच गए और गेट का ताला तोड़कर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। घर की महिलाओं के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने थाना सराय अकिल में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
⚠️ नोट: खबर पीड़ित के शिकायत
Manjhanpur, Kaushambi | Nov 25, 2026