लखीसराय: डायल 112 की तत्परता: गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पहुंचाया गया सदर अस्पताल
लखीसराय। जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत डायल 112 पुलिस वाहन की सतर्कता और तत्परता एक बार फिर सामने आई है। शुक्रवार दोपहर 12:15 पर डायल 112 की टीम ने एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल पहुंचने के बाद मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घायल व्यक्ति का उपचार किया गया।