कांकेर: कलेक्टोरेट में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारी कर्मचारियों ने ली मतदान की शपथ
Kanker, Kanker | Jan 25, 2024 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने जिला कार्यालय परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई।