कांकेर: नरहरदेव खेल मैदान में गणतंत्र दिवस के परेड का अंतिम रिहर्शल हुआ पूर्ण, बरसते पानी में जवानों ने एकताल में किया मार्च पास
Kanker, Kanker | Jan 24, 2024 आज राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम रिहर्शल प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि बने सहायक कलेक्टर चंद्राकर का मुख्य समारोह स्थल पर आगमन हुआ, जहां पर कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसपी दिव्यांग पटेल ने स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य मंच पर पहुंचकर मुख्य अतिथि ने राष्ट्रध्वज तिरंगा को फहराकर सलामी दी, इसके साथ ही राष्ट्रगान की धुन का वादन किया गया।