कांकेर: कांकेर में गणतंत्र दिवस समारोह 2024 का सांसद मोहन मांडवी करेंगे ध्वजारोहण।
Kanker, Kanker | Jan 24, 2024 गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी के द्वारा 26 जनवरी को प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रगान, मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, मार्चपास्ट, सामूहिक व्यायाम एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे।