कांकेर: जिला पंचायत की समक्ष में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा
Kanker, Kanker | Jan 24, 2024 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति जिला स्तरीय 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाएगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मुख्य आतिथ्य में जिला पंचायत के सभा कक्ष में दोपहर 02 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्वान्ह 11 बजे सभी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ भी दिलाई जाएगी।