कांकेर: कांकेर में जिला स्तरीय बहुभाषा शिक्षक पर आधारित कार्यशाला आयोजित हुई।
Kanker, Kanker | Jan 24, 2024 जिला कार्यालय समग्र शिक्षा कांकेर द्वारा गत दिवस जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कांकेर में बहुभाषा शिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें ज़िला कांकेर के 07 विकासखण्डों से 42 शिक्षकों के द्वारा बीआरजी के रूप में F L N के तहत् बहुभाषा पर प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।