जिले के डी.पी.सी. अमरनाथ सिंह ने बुधवार शाम 6 बजे बताया कि शहडोल जिले के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में दिव्यांग विद्यार्थियों ने विश्व विकलांग दिवस पर विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया। इस अवसर का उद्देश्य दिव्यांगजनों के अधिकारों, सम्मान और समान अवसरों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल विकास बढ़ाया।