सतर्क रहे और सुरक्षित रहे, बाणसागर डैम से छोड़ा जा सकता है पानी
....
कार्यपालन यंत्री एस.के. शर्मा ने जानकारी दी है कि जल स्तर में वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए बाणसागर डैम से 24 अगस्त 2026 को प्रातः 6 बजे से रेडियल गेट के माध्यम से सोन नदी में आवश्यकतानुसार पानी छोड़ा जा सकता है। बांध में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संबंधित मैदानी अमले को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही बाणसागर बांध के अपस्ट्रीम में डूब क्षेत्र से लगे इलाकों में भी आवश्यक सावधानी बरतने और लोगों को जल भराव क्षेत्र से दूर रहने के लिए हेतु अपील की गई। सोन नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीणों तथा निचले क्षेत्रों में निवासरत लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए लोगों से कहा गया है कि नदी के किनारे अथवा डूब क्षेत्र में न जाएं, जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति में सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचना आवश्यक है।
#शहडोल #shahdol
4 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Aug 23, 2026