दादरी: नोएडा में शादी समारोह के दौरान नशे में युवकों ने बीच सड़क पर मचाया उत्पात, वीडियो हुआ वायरल
नोएडा में शनिवार को शादी समारोह के दौरान नशे की हालत में युवकों द्वारा बीच सड़क पर जमकर उत्पात मचाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं उत्पात मचाते हुए युवकों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया है कि जल्द ही युवकों को हिरासत में लिया जाएगा।